{"_id":"5cf95cb1bdec2207226ec063","slug":"dm-inspected-amahatghat-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल निर्माण में देरी पर डीएम हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल निर्माण में देरी पर डीएम हुए नाराज
Fri, 07 Jun 2019 12:04 AM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
अमहटघाट पहुंचे डीएम।
- फोटो : amar ujala
बस्ती। अमहट घाट पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने जिलाधिकारी डॉ राजशेखर बृहस्पतिवार को पहुंचे। उन्होंने पुल निर्माण में देरी का कारण जाना और नाराजगी जताई। इस पुल का निर्माण 15 जून तक पूर्ण हो जाना था, लेकिन निजी भूमि खरीद व अधिग्रहण में कुछ दिक्कतों के चलते दो महीने विलंब हुआ।
डीएम ने बताया कि निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। 12.5 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा है। कहा कि 15 जून तक अप्रोच रोड का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसी के साथ ही सेतु निगम व राजस्व के अधिकारियों को चेतावनी दी। निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने की बात कही। जिस पर सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने आश्वासन दिया कि 15 अगस्त 2019 से पहले हर तरह से पुल को पूरा करा लिया जाएगा। इस दौरान एसडीएम सदर, तहसीलदार, ईओ नगरपालिका आदि मौजूद रहे।