{"_id":"638b9557e6b9a32501566f02","slug":"dm-expressed-displeasure-over-the-chaos-of-nagar-panchayat-basti-news-gkp4596404124","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नगर पंचायत की अव्यवस्था पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नगर पंचायत की अव्यवस्था पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
नगर पंचायत की अव्यवस्था पर डीएम ने जताई नाराजगी
बस्ती। डीएम प्रियंका निरंजन ने शनिवार को नगर पंचायत भानपुर कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
निरीक्षण में पाया गया कि जुलाई से कैशबुक, स्टॉक रजिस्टर व संपत्ति रजिस्टर में कुछ भी दर्ज नहीं था। इसे लापरवाही मानते हुए डीएम ने संबंधित लिपिक के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।
तहसील दिवस के बाद डीएम, कार्यालय व गोशाला की स्थिति देखने के लिए निकली थीं। निरीक्षण में डीएम ने राज्य वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग में प्राप्त धनराशि और उसके सापेक्ष व्यय का निरीक्षण किया। निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के भीतर सभी अभिलेख ठीक कर लिए जाएं।
ईओ नगर पंचायत ऋचा सिंह ने बताया कि चार सफाई कर्मियों को सफाई नायक के रूप में काम लिया जा रहा है। डीएम ने निर्देश दिया कि 15 वार्ड में पांच सफाई नायक पर्याप्त हैं। चार सफाई कर्मियों से भी सफाई का कार्य लिया जाए। नगर पंचायत में निरीक्षण के बाद डीएम ने रामनगर ब्लाक के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार से सम्मानित ग्राम पंचायत मनौली उर्फ हिंदू नगर व लघु गोशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यहां गोशाला की दयनीय दशा देख डीएम ने प्रधान तथा ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के अंदर गोशाला व्यवस्थित नहीं की जाती है, तो ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित किया जाएगा। गोशाला में मात्र दस पशु पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने निर्देेश दिया कि गोशाला में कम से कम 50 पशु रखे जाएं, चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाई जाए। बीडीओ को निर्देशित किया कि 15 दिन के भीतर कार्य करा कर अवगत कराएं।
इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एसडीएम गिरीश कुमार झा, तहसीलदार सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।