फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM angry over mismanagement at animal shelters

DM angry over mismanagement at animal shelters

Wed, 15 Sep 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM angry over mismanagement at animal shelters
पशु आश्रय स्थलों पर दुर्व्यवस्था पर डीएम नाराज
विज्ञापन

- मनरेगा के पक्के कार्य में लापरवाही पर होगी एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम सौम्या अग्रवाल ने गोवंश पशुआश्रय स्थलों पर दुर्व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की है। पशुपालन विभाग के जिम्मेदारों को निर्देशित किया है कि वह नियमित रूप से गोशालाओं का निरीक्षण कर कमियों को दूर कराएं। उसकी सूचना सीवीओ को अवश्य दें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। निर्देश दिया है कि प्रत्येक गोशाला का एक प्रशासनिक अधिकारी व एक पशु चिकित्सा अधिकारी की संयुक्त टीम निरीक्षण कर तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने बृहस्पतिवार से 30 सितंबर तकआयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान संचालित किया जा रहा है। मॉनिटरिंग के लिए ब्लॉकवार व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। सभी बीडीओ, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा सीडीपीओ इस ग्रुप को देख कर नियमित रूप से मॉनीटरिंग करें। कहा है कि शासन से 66 हजार परिवारों की लिस्ट प्राप्त हुई है। सुनिश्चित करें कि प्रत्येक परिवार में एक गोल्डन कार्ड अवश्य बन जाए। सरकारी कार्यालयों पर विद्युत बकाया की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह नियमित रूप से बिजली बिलों का भुगतान सुनिश्चित करें। सीएमओ को निर्देश दिया है कि वह जनपद में स्थापित सभी ऑक्सीजन प्लांट को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की व्यवस्था करें। उन्होंने जल निगम विभाग को निर्देश दिया है कि शेष 74 ग्राम पंचायतों ने पेयजल परियोजना के लिए डीपीआर एक सप्ताह में तैयार कर भेजे। डीएम ने मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते कहा कि पक्के कार्यों का मौके पर न पाया जाना गंभीरता से लिया जाएगा। सभी बीडीओ इसका भुगतान किए जाने से पूर्व स्वयं मौका मुआयना करेंगे। यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाएगी तो संबंधित दोषी अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक का संचालन अर्थ एवं संख्या अधिकारी टीपी गुप्ता ने किया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, पीडी कमलेश सोनी, सीएमओ डॉ. अनूप कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश कुमार गौतम, विद्युत के हेमंत सिंह, परियोजना प्रबंधक सेतु निगम एके सिंह, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, डिप्टी कलेक्टर/बीडीओ नीरज प्रसाद पटेल, उदय प्रकाश पासवान, संदीप वर्मा, डॉ. राजेश कुमार, सावित्री देवी, पूजा पाल, बीना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed