{"_id":"673e217758e6262cbc04f159","slug":"dj-assaulted-for-playing-a-requested-song-case-filed-against-five-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127628-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीजे पर फरमाइशी गाना बजाने को लेकर मारपीट, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीजे पर फरमाइशी गाना बजाने को लेकर मारपीट, पांच पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव में बरात के दौरान डीजे पर फरमाइशी गीत बजाने को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि धारदार हथियार से मारने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। दुबौलिया पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलवारी थाना क्षेत्र के विसेनपुर निवासी सनोज गौतम ने तहरीर देकर बताया कि वे और उनके गांव के राजितराम गौतम, मुकेश, सुरेंद्र कुमार कार से रमवापुर बरात करने के लिए 17 नवंबर की रात रामतेज राजभर के घर आए थे। रात करीब साढ़े 11:00 बजे डीजे पर गाना बजाने को लेकर बहस होने लगी। शोर सुनकर हम लोग बीच-बचाव करने लगे।
आरोप है कि इसी दौरान विपक्षियों ने गाना बजाने को लेकर उन लोगों से भी विवाद किया। एक राय होकर सनोज गौतम को जातिसूचक व अपशब्द कहते हुए धारदार हथियार व बेल्ट से मारापीटा।
बीच-बचाव करने पहुंचे राजितराम गौतम को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कलवारी थानाक्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी मस्तराम राजभर, गुलशन राजभर, मोनू राजभर, दिनेश राजभर व राहुल राजभर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।न