फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Divisional level selection trials were held in eight sports in the boys category.

Basti News: बालक वर्ग में आठ खेलों में हुआ मंडलस्तरीय चयन-ट्रायल

Mon, 30 Mar 2026 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Divisional level selection trials were held in eight sports in the boys category.
बस्ती। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित खेल छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2026-27 के लिए शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में चल रहे विभिन्न खेलों के चयन-ट्रायल में रविवार को आठ खेलों में बालक वर्ग का चयन-ट्रायल हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
विज्ञापन

मंडलस्तरीय चयन-ट्रायल के तीसरे दिन स्टेडियम में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल खेल में खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। खेल निदेशालय के निर्देश पर 30 मार्च तक मंडलस्तरीय चयन-ट्रायल का शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि सोमवार को पांच खेलों में बालिका वर्ग का मंडलीय ट्रायल होगा। इसमें सफल खिलाड़ी तीन अप्रैल से 24 अप्रैल तक विभिन्न जनपदों में आयोजित प्रदेश स्तरीय चयन-ट्रायल में हिस्सा लेंगे। सफल होने पर प्रवेश पाएंगे। खिलाड़ियों के लिए यह बेहतर अवसर है कि प्रदर्शन कर स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed