{"_id":"643ef1f6148883e33e071897","slug":"divisional-commissioner-and-ig-took-stock-of-rudhauli-tehsil-basti-news-c-7-1-130794-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रुधौली तहसील का मंडलायुक्त और आईजी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रुधौली तहसील का मंडलायुक्त और आईजी ने लिया जायजा
Wed, 19 Apr 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
रूधौली तहसील में नामाकंन केंद्र का कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा और आईजी आरके भारद्वाज ने किया नि
बस्ती। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा और आईजी आरके भारद्वाज ने रुधौली तहसील परिसर में नामांकन और पर्चा बिक्री व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने नामांकन पत्र बिक्री काउंटर, मतदाता सूची बिक्री काउंटर आदि का निरीक्षण किया। नामांकन कक्षों का जायजा लेते हुए एसडीएम आनंद श्रीनेत को व्यवस्था चाक चौबंद रखने का निर्देश दिया। कहा कि अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए, बिना तलाशी किसी को अंदर न दाखिल होने दिया जाए। मौके पर तहसीलदार केसरी नंदन त्रिपाठी, थानाध्यक्ष संजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -
अध्यक्ष के 30, सदस्य के 54 पर्चे बिके
- नामांकन के दूसरे दिन रुधौली तहसील परिसर में अध्यक्ष पद के लिए 20 प्रत्याशियों ने 30 पर्चे खरीदे, जबकि सदस्य पद के लिए 47 प्रत्याशियों ने 54 पर्चे खरीदे। अब तक अध्यक्ष पद के 23 प्रत्याशियों ने 35 और सदस्य पद के 102 प्रत्याशियों ने 117 नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। दूसरे दिन मंगलवार को भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।