फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dividers are not visible at night

Basti News: रात में दिखते नहीं डिवाइडर, हादसे में घायल हो रहे लोग

Tue, 12 Mar 2024 11:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 Mar 2024 11:30 AM IST
विज्ञापन
Dividers are not visible at night
शहर के डिवाइडर पर नहीं लगाए गए रिफ्लेक्टर टेप अथवा रेडियम
विज्ञापन

वाहनों की ठोकर से दर्जन भर जगहों पर टूट कर हो चुके हैं ध्वस्त

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर की सड़कों पर बने डिवाइडर पर रेडियम अथवा रिफलेक्टर टेप न लगाए जाने से आए दिन वाहन उससे टकराते रहते हैं। लोग भी घायल हो रहे हैं। कई जगहों पर डिवाइडर भी टूट गए हैं। नगर पालिका प्रशासन इन डिवाइडर को न तो ठीक करा रहा है और न ही बचाव और चेतावनी के लिए रेडियम का इंतजाम कर पा रहा है।
शहर के गांधीनगर क्षेत्र व मालवीय रोड पर करीब आठ किमी में डिवाइडर का निर्माण करवाया गया है। इनका निर्माण हुए पांच साल से अधिक हो चुके हैं। मगर, इनके शुरुआती व अंतिम छोर पर रेडियम नहीं लगवाया गया है। नतीजतन कई वाहन डिवाइडर से भिड़कर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उन पर सवार यात्री भी घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके रोकथाम की कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई।
विज्ञापन

मालवीय रोड पर फव्वारा चौराहे के पास, बैरिहवा चौराहा, रौता चौराहा, बादशाह टॉकीज, करतार तिराहा, रंजीत चौराहा, रोडवेज तिराहा, पांडेय स्कूल तिराहा, दक्षिण दरवाजा चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड के डिवाइडर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। शास्त्री चौक से कंपनी बाग रोड पर एडीएम आवास के सामने, टाउन क्लब, गांधीनगर में हनुमानगढ़ी, जीआईसी के सामने, बेलवाडाड़ी मोड़ व नगर पालिका कार्यालय के सामने के भी डिवाइडर क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

कोट
दुरुस्त किए जाएंगे डिवाइडर

नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि मालवीय रोड को पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर करने की तैयारी चल रही है। गांधीनगर पहले से पीडब्ल्यूडी के अधीन है। जल्द ही इसके लिए वार्ता कर बेहतर इंतजाम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed