{"_id":"68f54b20b319a584d2041181","slug":"diversion-heavy-vehicles-were-not-allowed-to-go-beyond-futhia-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146184-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायवर्जन : फुटहिया से आगे नहीं जाने दिए गए भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायवर्जन : फुटहिया से आगे नहीं जाने दिए गए भारी वाहन
Mon, 20 Oct 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 20 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
फुटहिया से अंबेडकरनगर की तरफ वाहनों को किया जा रहा डायवर्ट- संवाद
बस्ती। अयोध्या दीपोत्सव के लिए किए गए डायवर्जन से रविवार को माल लादकर जा रहे ट्रक चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तमाम चालक ट्रकों को सड़क के किनारे लगाकर डायवर्जन खुलने का इंतजार करते देखे गए।
हालांकि, छोटे व आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों का आवागमन न रोके जाने के कारण आम लोगों को खास दिक्कत नहीं हुई।
उधर, कप्तानगंज संवाद के अनुसार गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर से कलवारी, गायघाट और कुदरहा होते हुए धनघटा चौराहा से अतरौलिया और अंबेडकर नगर होते हुए भेजा जा रहा है। मध्य प्रदेश के ट्रक चालक दुर्विजय ने बताया कि 100 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करके देवकाली बाईपास, फैजाबाद से पुनः फोरलेन पर पहुंचेंगे।
वहीं, लखनऊ से अयोध्या आने वाले भारी वाहन फोरलेन के बाराबंकी से करनैलगंज, नवाबगंज, गोंडा, मनकापुर होते हुए बभनान और वाल्टरगंज से मनोरी होते हुए पुनः फोरलेन तक पहुंचेंगे। फोरलेन पर केवल कार, एंबुलेंस, डीजल-पेट्रोल ट्रैंकर और अन्य आवश्यक वाहन ही जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
इस कारण निजी बसों से चलने वाले यात्रियों और मालवाहक वाहनों को मार्ग परिवर्तन के कारण लंबी दूरी तय करनी पड़ी, जिससे समय और ईंधन की बर्बादी हुई। यात्रियों ने बताया कि डायवर्जन की स्पष्ट सूचना नहीं होने के कारण लोग कई जगहों पर भटकते भी रहे।