{"_id":"60ec883d8ebc3e6a7d60ea3e","slug":"district-panchayat-president-and-members-took-oath-of-office-basti-news-gkp4016230168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों ने ली पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों ने ली पद की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों ने ली पद की शपथ
बस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित जिला पंचायत की छठवीं कार्यकारिणी का गठन हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी और 43 सदस्यों ने पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में सोमवार को पद की शपथ ली। डीएम सौम्या अग्रवाल ने अध्यक्ष को शपथ दिलाई। उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने सदस्यों को शपथ दिलाई।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी ने दीप जलाकर किया। उनके साथ विधायक सदर दयाराम चौधरी, महादेवा विधायक रवि सोनकर, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला भी मौजूद रहे।
विधि सम्मत शपथ के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने सदस्यों से सहयोग का आह्वान किया। कहा कि विकास कार्यों में सहयोग करें, जिससे लोगों को रोजगार मिले और गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके। डीएम सौम्या अग्रवाल ने सदस्यों को लोकतंत्र में उनकी जिम्मेदारियों का एहसास करते हुए उनकी भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम और संचालन जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक रूधौली संजय प्रताप जायसवाल, विधायक हर्रैया अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह एवं सुशील सिंह, चिरंजीवीलाल चौरसिया, राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह, विवेकानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्र ने बताया कि छठीं कार्यकारिणी की औपचारिक बैठक पूरी कर ली गई है। कमेटियों के गठन पर चर्चा हुई, मगर अगली बैठक से पहले कमेटियों का गठन हो जाएगा।