Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   district megistrat meeting

Basti News: 15 दिन के अंदर 18 आशा कार्यकर्ताओं की सेवा होगी समाप्त

Sun, 30 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 30 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
district megistrat meeting
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अ​धिकारियों के साथ बैठक किया।
बस्ती। कार्यों में लापरवाही के चलते 15 दिन के भीतर 18 आशा कार्यकर्ताओं की सेवा और समाप्त की जाएगी। निष्कासन के लिए इन्हें चयनित कर लिया गया है। डीएम प्रियंका निरंजन ने इनके सेवा समाप्ति की प्रकि्रया पूर्ण करने के निर्देश दिए है। इसके पहले भी आधा दर्जन आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त की जा चुकी है।
विज्ञापन

डीएम शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ले रही थीं। उन्होंने कहा कि आशाओं के रिक्त 61 पर नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाई जाए। इस आशय के शासनादेश प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने मानक के अनुरूप कार्य न करने वाले कुदरहा एवं भानपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को सुधार लाने की हिदायत दी। ब्लॉक दिवस पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा सीडीपीओ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के अवसर पर ही पोषाहार वितरित किया जाए। कहा कि 7 से 12 अगस्त तक सघन टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दें। प्रत्येक गांव में बुलावा टोली गठित की जाए। वह घर-घर जाकर टीकाकरण से वंचित बच्चों को केंद्र पर लाएगी। निर्देश दिया कि जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल का नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह एक वरिष्ठ अधिकारी अवश्य जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ, एडीएम, सीआरओ तथा सीएमओ का रोस्टर जारी किए जाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्राइवेट अस्पताल की भी जांच कराई जाए। एक ही डॉक्टर द्वारा दो से अधिक नर्सिंग होम संचालित करने वाले व्यक्ति को चिकित्सा माफिया घोषित कराए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारीगण अपने क्षेत्र के प्राइवेट नर्सिंगहोम पर सतर्क निगाह रखें। आशा प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी केस न ले जाने पाए। ऐसी आशाओं को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। बताया गया कि जून माह तक 80409 के सापेक्ष केवल 10264 संस्थागत डिलीवरी हुई है। इसमें से 3677 नर्सिंग होम में कराई गई है। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत 11552 के सापेक्ष 7636 लाभार्थियों का भुगतान हुआ है। मेडिकल कॉलेज में 2390 लाभार्थियों का भुगतान अवशेष है।

समीक्षा में पाया कि 416 एएनएम तथा 2215 आशा द्वारा केवल 1503 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का चिह्नांकन हुआ है। जबकि ई-कवच पोर्टल पर आशा द्वारा 2085 लॉगिन किया गया है। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। बताया गया 196 उपकेंद्रों में से 164 उप केंद्र के कायाकल्प हेतु इस्टीमेट तैयार किया गया है। डीएम सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि स्कूलों की भांति इनका भी कायाकल्प कराया जाए। इस मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक राकेश पांडेय, अनीता सिंह, सुरेंद्र कुमार, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed