{"_id":"6404e5fdb44631fe030c8a14","slug":"distribution-cloth-in-old-edge-basti-news-c-7-1-76460-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वृद्धों की सेवा से ही जीवन की सार्थकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वृद्धों की सेवा से ही जीवन की सार्थकता
Mon, 06 Mar 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
वृद्धाश्रम में होली पर्व पर वृद्धजनों को वस्त्र व अन्य सामान वितरित करते छोटे राजा कुंवर कामेश्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती । वृद्धजनों की सेवा मानव का कर्तव्य है। उनकी सेवा से ही जीवन की सार्थकता सिद्ध होती है। सबके जीवन में वृद्धावस्था आती है। ऐसे में जब भी मौका मिले। इनकी सेवा का पुण्य प्राप्त करें।
यह कहना है छोटे राजा कुंवर कामेश्वर सिंह का, वे रविवार को वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से मिले, उनके जीवन के सुख दुख की चर्चा की। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। होली पर्व की खुशियां बांटने के लिए उन्हें वस्त्र दिए। बस्ती राज परिवार के छोटे राजा कुंवर कामेश्वर सिंह व राघवेन्द्र प्रताप सिंह अपने सहयोगियों के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने आश्रम का निरीक्षण कर वृद्धजनों से बातचीत की उनके प्रति संवेदना जताई।
वृद्धाश्रम में रहने वाले 34 महिला व 22 पुरुष को छोटे राजा कुंवर कामेश्वर सिंह व राघवेन्द्र प्रताप सिंह तथा शनैश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर विधायक प्रतिनिधि हर्रैया पंडित सरोज मिश्र ने साड़ी, कुर्ता पायजामा, मिठाई व होली का पारंपरिक मिष्ठान गुझिया देकर होली की खुशियों को साझा किया।
विज्ञापन
कुंवर कामेश्वर ने वृद्धाश्रम में चार कूलर तथा पीने के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित कराते हुए आरओ प्लांट लगाने की घोषणा की। इस मौके पर कुंवर प्रशांत सिंह, कुंवर देवांग सिंह, पंडित सिद्धांत मिश्र, अंकित सिंह, हनी श्रीवास्तव, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश, आनंद आदि मौजूद रहे।