फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dissatisfied with the measurement, the farmer threatened to set himself on fire by pouring kerosene

Basti News: पैमाइश से असंतुष्ट कास्तकार ने खुद पर तेल डालकर आग लगाने की दी धमकी

Thu, 29 Jun 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 29 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfied with the measurement, the farmer threatened to set himself on fire by pouring kerosene
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के कड़जा अजमतपुर में जमीन की पैमाइश से असंतुष्ट एक किसान ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की धमकी दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे समझा बुझाकर मामला शांत कराया। दरअसल, गांव के राजमणि पांडेय, शिवचरण और शेष राम के बीच कई सालों से जमीन का विवाद चल रहा है। जिसकी वजह से आए दिन मारपीट भी होती रहती है। बुधवार को नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंच और विवादित जमीन का सीमांकन किया। एक पक्ष के राजमणि पांडेय और बालमुकुंद पांडेय ने सीमांकन पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्वकर्मी गलत पैमाइश कर रहे हैं। उनकी जमीन का रकबा पूरा नहीं हो रहा है। बालमुकुंद को विरोध करता देख पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले जाने लगी। जिस पर उनके छोटे भाई राजमणि पांडेय ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की धमकी दे डाली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराया। नायब तहसीलदार ने बताया कि जमीन की पैमाइश की गई है। यदि रकबा पूरा नहीं हो रहा है तो शिकायत कर विरोध दर्ज कराया जा सकता है। दोनों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed