फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dispute couple beaten up in shopkeepers, case registered

दुकानदारों में विवाद दंपती को पीटा, केस दर्ज

Thu, 27 May 2021 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Dispute couple beaten up in shopkeepers, case registered
दुकानदारों में विवाद दंपती को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। ग्राहकों को अपनी दुकानों पर बुलाने को लेकर उपजे विवाद में दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। बाद में एक पक्ष ने दुकानदार सहित उसकी पत्नी की पिटाई कर दी।
मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों पर घर में घुस कर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर सात सुभाष नगर निवासी रमजान अली ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका छोटा भाई मुमताज अली वार्ड नंबर 10 महागौरी नगर के बिसाता गली में दुकान करता है और परिवार के साथ वहीं रहता है। बुधवार को सुबह 10 बजे ग्राहक बुलाने की बात को लेकर मोहम्मद सलीम, अब्दुल कयूम, आरिफ, अल्ताफ निवासी वार्ड 10 महागौरी नगर गाली-गलौज देते हुए पीटने लगे। चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी सबीना बानो बीच बचाव के लिए आई तो उनको भी आरोपितों ने घर में घुसकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महिला के बाल पकड़कर बाहर खींचकर लाने का भी आरोप लगाया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करने पर आरोपित वहां से हटे। जाते-जाते धमकी दे गए कि अगर पुलिस के पास गए तो जान से मार देंगे। प्रभारी निरीक्षक गौर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed