फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Diseases increasing with change in weather

Basti News: मौसम में बदलाव के साथ बढ़ रहीं बीमारियां

Sun, 23 Jun 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Diseases increasing with change in weather
बस्ती। मौसम में बदलाव के साथ ही लोग बीमारियों की गिरफ्त में आने लगे हैं। उल्टी-दस्त, डायरिया के बीमार अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए हैं। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में खानपान से लेकर तेज धूप और गर्मी में एहतियात बरतने की सलाह दी है। तापमान में उतार चढाव, दूषित पानी की शिकायतों, गर्मी से खराब भोजन, अन्य खाद्य सामग्री का उपयोग, धूप में बिना बचाव के निकलना, पानी नहीं पीना, मच्छरों के प्रकोप के चलते मरीजों की संख्या में एकदम से बढ़ोतरी हुई है। उपचार व बेड आदि व्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल प्रबंधन जुटा हुआ है। फिजिशियन डॉ. अंकित चतुर्वेदी ने बताया कि लापरवाही न बरतें। बच्चे एवं बुजुर्ग दोपहर में बाहर नहीं निकले। वाहन पर बिना मुंह ढके आवाजाही न करें। बार-बार पानी पिएं, पानी की कमी न होने दें। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि गर्मी में शरीर में विशेष तौर पर पानी की अधिक जरूरत होती है। इस दौरान हमें खास तौर पर साफ पानी पीना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed