फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DIOS honored the meritorious

Basti News: मेधावियों को डीआईओएस ने किया सम्मानित

Wed, 10 May 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 May 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
DIOS honored the meritorious
इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित। 
बस्ती। डॉ. बीके वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार में मंगलवार को मेधावियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीआईओएस दल सिंगार यादव ने कहा कि मेधावियों को सम्मानित करने से अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती है। एकाग्र होकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी ही जीवन में बड़ा मुकाम पाते हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके मिश्र ने कहा कि भविष्य को केंद्रित कर पढ़ाई करने से लक्ष्य जल्दी प्राप्त होता है। आधुनिक युग में पढ़ाई के माध्यमों में तेजी से बदलाव आया है। अब कठिन से कठिन विषयों को समझने में तकनीक विद्यार्थियों की मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि तकनीकों का सही उपयोग करने से लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलती है। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह ने कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा से ही विद्यार्थियों का विकास होगा। प्रबंधक डॉ. वीके वर्मा और निदेशक डॉ. आलोक रंजन ने शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दिया। संचालन डॉ. राम कृष्ण लाल जगमग ने किया। मेधावी रिया सोनी, प्रियांशी, आंचल गुप्ता, वर्षा पाठक, सुमन वर्मा, महिमा यादव, साधना, अभिषेक चौधरी, वर्मा सुनंदा, शशि पटेल, मो. महबूब, रानी कुमारी आदि को सम्मानित किया गया। मौके पर पवन गुप्ता, सुरेश चंद्र वर्मा, जेपी दुबे, आकाश मौर्या, अशोक कुमार शुक्ल, आकाश पांडेय, कमला शुक्ला, किशन गोयल, प्रतिभा गोयल, माया वर्मा, पूजा वर्मा, अंकिता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed