फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dim lights at exam centres, strong rooms equipped with cameras

Basti News: परीक्षा केंद्रों पर मद्धम रोशनी, कैमरों से लैस स्ट्रांग रूम

Wed, 19 Feb 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 19 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dim lights at exam centres, strong rooms equipped with cameras
राजकीय इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं की मिलान करते शिक्षक व कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा को कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थी दिन-रात एक किए हैं। वहीं परीक्षा केंद्र संचालक भी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्डर से युक्त कक्ष, स्ट्रांग रूम में मजबूत और व्यवस्थित आलमारी, बोर्ड से ऑनलाइन जुड़े केंद्र व्यवस्थापक कक्ष नजर आए।
कई विद्यालयों के परीक्षा कक्ष में बिजली संयोजन और साफ- सफाई का अभाव भी नजर आया। दोपहर के 12 बजे बेगम खैर कन्या इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 20 कक्ष नजर आए। कक्ष संख्या एक और दो में सीसीटीवी कैमरे, परीक्षार्थियों को बैठने के लिए व्यवस्थित सीट और बेंच दिखे। स्ट्रांग रूम में व्यवस्थित चार आलमारी नजर आई।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगी अध्यापिका नजर आई। परीक्षा कक्ष में प्रकाश संयोजन का अभाव दिखा। कक्ष में ट्यूबलाइट खराब थे। एलईडी बल्ब का प्रकाश पर्याप्त था। केंद्र व्यवस्थापक कक्ष में लगे एलईडी टीवी पर विद्यालय के हर कक्ष को देखा जा सकता है। प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने बताया कि विद्यालय में हाई स्कूल के 485 और इंटरमीडिएट के 495 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। दोपहर करीब एक बजे राजकीय इंटर कालेज में शिक्षक और कर्मचारी परीक्षा की कापियों को नंबरिंग करते नजर आए। विद्यालय में परीक्षा के लिए 14 कक्ष तैयार किए गए हैं। संख्या सूचक सीटिंग प्लान तैयार है। परीक्षा कक्ष में घड़ी और सीसीटीवी कैमरे लगे नजर आएं। केंद्र व्यवस्थापक कक्ष को आनलाइन बोर्ड से जोड़ा गया है। स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के बेहतर प्रबंध दिखे। विद्यालय में प्रसाधन केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। सीटिंग प्लान परीक्षा के एक दिन पहले मुख्य गेट व कक्ष के बाहर चस्पा किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने बताया कि विद्यालय में हाई स्कूल के 21 सेंटर 453 परीक्षार्थी और इंटर के 13 सेंटर 451 परीक्षर्थी शामिल होगे।
दोपहर के दो बजे श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कालेज में शिक्षक कर्मचारी उत्तर पुस्तिकाओं की रखरखाव करते नजर आए। परीक्षा के लिए सीटिंग प्लान युक्त 15 कक्ष नजर आए। सीसीटीवी लगे परीक्षा कक्ष में खिड़कियों में जाली तो लगे थे लेकिन फाटक नहीं नजर आए। कक्ष में विद्युत प्रकाश व साफ-सफाई का अभाव नजर आया। आलमारी के कुंडे को व्यवस्थित कराया जा रहा था।

केंद्र व्यवस्थापक कक्ष आनलाइन बोर्ड से जोडे गए हैं। प्रधानाचार्य योगेश कुमार शुक्ला ने बताया कि विद्यालय में हाई स्कूल के 470 और इंटर के 467 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कक्ष निरीक्षक और परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान मोबाइल प्रयोग की आज्ञा नहीं है। मोबाइल जमा कर कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed