फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dilapidated roads, traffic congestion, and clogged drains have increased the troubles of the local residents.

Basti News: बदहाल सड़कें व जाम नाली ने मोहल्लावासियों की बढ़ाई परेशानी

Mon, 19 Oct 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated roads, traffic congestion, and clogged drains have increased the troubles of the local residents.
बस्ती। शहर के वार्ड नंबर 13 महरीखांवा में सुविधाओं का अभाव है। कदम-कदम पर दुश्वारियों को बोलबाला है। बदहाल सड़क व जाम नाली वार्ड के लोगों के लिए परेशानी बन गई है। सफाई के अभाव में नाली जगह- जगह चोक हो गई है। कुछ जगहों पर तो गंदा पानी सड़क पर आ गया है। कूड़े का ढेर सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन

हमारी टीम ने शनिवसार को इस वार्ड का जायजा लिया तो ऐसी ही बदहाल तस्वीरें सामने आईं। कुछ गलियों की नाली ढक्कनविहीन है। जहां ढक्कन हैं, उनमें से कई टूट गए हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। जिम्मेदार इसकी सुधि नहीं ले रहे हैं। वार्ड में गिने-चुने जगहों पर डस्टबिन है। वार्ड की प्रमुख सड़क भी बदहाल हो गई है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नालियां क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जाम नाली बजबजा रही है। वार्ड की अधिकतर गलियों की इंटरलाॅकिग सड़कें भी देखरेख के अभाव में टूट गई हैं। रामबाग स्कूल जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। ढक्कन भी टूटे हैं। होटल गली की सड़क बदहाल होने के साथ ही नाली के ढक्कन क्षतिग्रस्त हैं। केडीसी के सामने वाली गली में लगे पोल पर झाड़ियां चढ़ गई हैं। इनके बीच से स्ट्रीट लाइट दिन में जलती दिखाई दे रही है। नाली के किनारे भी घास-फूस उग आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल कुमार ने कहा कि वार्ड में नियमित सफाई न होने से कई जगहों पर कूड़े का ढेर लग गया है। जनता होटल के बगल से वार्ड में प्रवेश करते ही दूसरी गली की सड़क को पाइप लाइन डालते समय क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। अभी तक इसे ठीक नहीं किया है।


चंद प्रकाश ने कहा कि सफाईकर्मी नियमित नहीं आते हैं। नाली जगह- जगह जाम है। शिकायत के बाद आते भी हैं तो कोरम पूरा करके चले जाते हैं। इस गली में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। शाम होते ही अंधेरा हो जाता है। बदहाल सड़क पर चलते समय दिखाई नहीं देता और लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed