{"_id":"691f73f18a809d3df4088403","slug":"dig-takes-a-tough-stand-on-stopping-cow-smuggling-issues-instructions-to-three-sps-basti-news-c-207-1-sgkp1006-148063-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गो-तस्करी रोकने पर डीआईजी के तेवर सख्त, तीनों एसपी को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गो-तस्करी रोकने पर डीआईजी के तेवर सख्त, तीनों एसपी को निर्देश
Fri, 21 Nov 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पुलिस परिक्षेत्रीय कार्यालय में बृहस्पतिवार को डीआईजी संजीव त्यागी ने बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जिलों की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। डीआईजी ने अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए। कहा कि चैन स्नेचिंग और लूट की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर अमल किया जाए। पिछले 10 वर्षों के आरोपितों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तेज की जाए।
उन्होंने ऑपरेशन क्लीन के तहत वाहनों के निस्तारण और लंबित विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र निस्तारित करने पर जोर दिया। डीआईजी ने निर्देश दिया कि गैंगस्टर, वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने साफ कहा कि गो-तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए फील्ड में तैनात टीमें सक्रिय होकर कार्रवाई करें। रात्रि में प्रभावी चेकिंग हो और महिला व एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
यातायात माह में अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाने, अतिक्रमण हटवाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत सभी पुलिसकर्मियों को कर्मयोगी पोर्टल पर प्रशिक्षण पूर्ण कराने को कहा। डीआईजी ने विभागीय लंबित पत्रावलियों, मृतक आश्रितों और चिकित्सा प्रतिपूर्ति मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर देने के साथ ही सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारने, एनसीआरपी पोर्टल पर मोबाइल/आईएमईआई ब्लॉकिंग बढ़ाने और साइट्रेन पोर्टल पर कर्मियों का प्रशिक्षण शीघ्र पूरा कराने को कहा। उन्होंने पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू, सीएम जनता दर्शन और अन्य शिकायत पोर्टलों पर आई प्रार्थनापत्रों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
बैठक में एसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, एसपी बस्ती अभिनंदन, एसपी संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना समेत परिक्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।