{"_id":"67c0a33aa06a7c377b0e82cb","slug":"dig-strict-on-delay-in-solving-murder-cases-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132709-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हत्या के मामलों के खुलासे में देरी पर डीआईजी सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हत्या के मामलों के खुलासे में देरी पर डीआईजी सख्त
Thu, 27 Feb 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
- रेंज कार्यालय पर बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के एसपी के साथ की बैठक
- अपराध नियंत्रण के साथ ही जन सहभागिता बढ़ाने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने बृहस्पतिवार को रेंज कार्यालय पर बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के एसपी के साथ अपराध की समीक्षा बैठक की। निर्देश दिए कि लूट, डकैती, दहेज हत्या, फिरौती के लिए अपहरण, चोरी की घटनाओं में आरोपियों की गिरफ्तारी कराकर नियमानुसार केस का निस्तारण करें। महिला संबंधी अपराध दुष्कर्म, अपहरण, पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित आरोपितों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
डीआईजी ने कहा कि लंबित प्रारंभिक जांचों का निस्तारण यथाशीघ्र कराया जाए। मृतक आश्रित के सेवायोजन से संबंधित प्रकरण व लंबित पेंशन प्रकरण का निस्तारण जल्द से जल्द कराएं। सभी अधिकारी-कर्मचारी का कैशलेस हेल्थ कार्ड एवं परिचय पत्र शत-प्रतिशत बनवाया जाए। सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर में रिक्त ग्राम चौकीदारों के पदों को जल्द भरा जाए।
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए जाने वाले कैमरों के लाभ के बारे में जनता को जागरूक करें। आईजीआरएस, सीसीटीएनएस, पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल, सीएम डैशबोर्ड पर लंबित शिकायतों का निस्तारण कराकर तत्काल डाटा फीड कराया जाया। ई-साक्ष्य एप पर प्रत्येक अभियोग में विवेचक स्तर से घटनास्थल का फोटो, वीडियो, बरामदगी, गिरफ्तारी आदि को अपलोड कराया जाए। बैठक में एसपी संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता, एसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, एएसपी बस्ती ओम प्रकाश सिंह के साथ परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त शाखाओं के शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -