फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Difficult to board trains packed with passengers

Basti News: यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेनों में चढ़ना मुश्किल

Sat, 25 Nov 2023 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Difficult to board trains packed with passengers
मरानगरोेंं को लौटते लोग
बस्ती। छठ पर्व समाप्त होते ही महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। स्टेशन पर ट्रेनों के आने के समय यात्रियों की भीड़ जुट रही है। शनिवार को वैशाली, गोरखधाम व कुशीनगर एक्सप्रेस के आने के समय प्लेटफार्म यात्रियों से खचाखच भरा हुआ मिला। प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम नहीं दिखे। यहां की रेलवे पुलिस भी यात्रियों को पटरियों के आसपास जाने से रोकने के लिए मुस्तैद नहीं दिखी।
विज्ञापन

शनिवार को 5.45 बजे रेलवे स्टेशन पहुंची गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन में यात्रियों की भीड़ ऐसी दिखी कि ट्रेने में चढ़ना मानों पहाड़ तोड़ने जैसा मुश्किल है। खचाखच यात्रियों से भरी ट्रेन के जनरल और स्लीपर कोच में अंतर कर पाना मुश्किल हो रहा था। सिद्धार्थ नगर के रौनक चौहान ट्रेन में नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोचा था कि जनरल का टिकट लेकर किसी प्रकार डिब्बे में घुस जाएंगे। लेकिन भी ऐसी की देखते ही पसीने छूट गए। प्रयास किया फिर भी नहीं घुस पाया। वह दिल्ली जाने के लिए लिया गया टिकट दिखाते हुए बोले अब वापस कर घर जा रहा हूं। अब अगले महीने कमाने जाएंगे। कमोबेस, यही हाल वैशाली और कुशीनगर एक्सप्रेस का रहा। दोनों ट्रेनों में कंफर्म टिकट लेकर भी चढ़ना मुश्किल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed