{"_id":"65efef04215a68a9ea021a7f","slug":"difficult-questions-confused-students-basti-news-c-207-1-sgkp1003-112866-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : गणित स्टैंडर्ड के कठिन प्रश्नों ने विद्यार्थियों को उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : गणित स्टैंडर्ड के कठिन प्रश्नों ने विद्यार्थियों को उलझाया
Tue, 12 Mar 2024 11:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:28 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सीबीएसई बोर्ड की सोमवार को 10वीं की बेसिक गणित व स्टैंडर्ड गणित विषय की परीक्षा हुई। पंजीकृत 4636 छात्र-छात्राओं मे 4581 ने परीक्षा दी। जबकि 55 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित स्टैंडर्ड विषय का पेपर कठिन था। इसलिए इन प्रश्नों को हल करने में अधिक लगा। इसके बावजूद परीक्षा अच्छी रही।
श्रीराम पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने आए छात्र अतुल यादव ने बताया कि गणित स्टैंडर्ड विषय के प्रश्न कठिन और लंबा था। शत-प्रतिशत प्रश्न हल करने में कठिनाई हुई। ऋषभ भट्ट ने बताया कि प्रश्नों को समझने में अधिक समय लगा। मोहम्मद कैफ ने बताया कि थोड़ी दिक्कत आई, लेकिन पेपर ठीक हुआ।
उधर, शहर के नौ परीक्षा केंद्रों पर 10वीं गणित विषयकी परीक्षा प्रथम पाली में सोमवार सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। सेंट जेवियर्स स्कूल में 574 , जागरण पब्लिक स्कूल में 465 ,श्रीराम पब्लिक स्कूल में 721, आरसीसी पब्लिक स्कूल में 547, सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में 630, ओमनी इंटरनेशनल 379, दी सिटी मांटेसरी स्कूल में 598, सरला इंटरनेशनल स्कूल में 364 और केंद्रीय विद्यालय में 302 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। संवाद