Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Didn't get a seat despite having a confirmed ticket; had to travel standing up.

Basti News: कंफर्म टिकट के बाद भी नहीं मिली सीट, खड़े होकर किया सफर

Sun, 08 Nov 2026 08:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Didn't get a seat despite having a confirmed ticket; had to travel standing up.
ट्रेन के इंतजार में बैठे लोग संवाद
पुरानी बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेनों का संचालन सामान्य रहा। डाउन दिशा की चार ट्रेनें विलंब से पहुंची, जबकि अन्य ट्रेनें निर्धारित समय पर रहीं। ट्रेनों की लेटलतीफी से राहत के बावजूद यात्रियों की दुश्वारियां कम नहीं हुईं।
विज्ञापन

दिवाली और छठ पर्व पर महानगरों से घर लौट रहे यात्रियों को कंफर्म टिकट होने के बाद भी सीट के लिए जूझना पड़ रहा है। भीड़ के चलते कई यात्रियों को कोच में खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। त्योहारों के चलते दिल्ली, मुंबई समेत अन्य महानगरों से घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ ट्रेनों में उमड़ रही है। यात्रियों की संख्या अधिक होने से आरक्षित कोचों में भी अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। कई यात्रियों को अपनी निर्धारित सीट तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। वहीं, लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रित करने में जुटे सुरक्षा बल
स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवान व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। ट्रेनों में चढ़ने और उतरने के दौरान अव्यवस्था रोकने के साथ यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा स्पेशल ट्रेनों का हो रहा संचालन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे की ओर से यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

निगम व अनुधित बसों का संचालन
रोडवेज ने यात्रियों की सहूलियत के लिए निगम की 40 बसों का संचालन लंबी दूरी वाले मार्गों पर किया। सर्वाधिक बसें दिल्ली, कानपुर, मेरठ, लखनऊ के लिए चलाई गईं। डाउन बसों में सर्वाधिक भीड़ रही, वहीं अप में कम भीड़ दिखी। एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि 140 बसें ऑनरोड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed