फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Didn't even say hello...fell victim to AI scam

Basti News: हेलो भी नहीं बोली...हो गई एआई स्कैम की शिकार

Wed, 25 Sep 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 25 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Didn't even say hello...fell victim to AI scam
आपत्तिजनक वीडियो भेजकर कॉल करने वाला मांग रहा रुपये
विज्ञापन




महिला के पति को भी भेजता है अश्लील मैसेज, परिवार वाले परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी



बस्ती। शादीशुदा महिला के नंबर पर अजनबी नंबर से वीडियो कॉल आई। महिला के अनुसार, उसने कॉल रिसीव कर तो लिया, मगर कुछ असहज लगा तो अगले ही क्षण फोन काट दिया। केवल इतनी सी भूल का खामियाजा उसे ब्लैकमेलिंग से भुगतना पड़ रहा है। उसके ही फोटो लगे अश्लील मैसेज, निर्वस्त्र वीडियो सब बना डाला और मैसेज भेजकर रुपये मांगना शुरू कर दिया। हालांकि, आईजी ने साइबर सेल से कार्रवाई शुरू करा दी है।

इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। महिलाओं के जुड़े अधिकतर मामलों की शिकायत लोग नहीं करते, इसलिए स्कैम सामने नहीं आ पाते। पुलिस अधिकारी बताते हैं कि ऐसे प्रकरण अक्सर उनके पास पहुंच रहे हैं। चूंकि कॉल करने वाला दूर बैठा होता है और व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए इसे रोक पाना आसान नहीं है।
विज्ञापन




आईजी आरके भारद्वाज के अनुसार, साइबर क्राइम के क्षेत्र में यह तकनीकी एक नई चुनौती बनकर सामने आई है। एआई तकनीकी का साइबर अपराधी कई तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं। एक तो वे आवाज बदलकर अपराध कर रहे हैं। कई बार मदद या उधार के रूप में रुपये मांगते हैं। दूसरे, परिचित बनकर फोन करेंगे कि आपके एकाउंट में कुछ रुपये भेज रहे हैं। बाद में कहेंगे कि ज्यादा रुपये भेज दिए। वापस मंगवाने के चक्कर में फंसाकर ठगी कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...



पहले भी सामने आ चुके हैं वायस स्कैम

रुधौली क्षेत्र के डड़वा निवासी राजेश सिंह के साथ कुछ माह पहले ऐसा ही स्कैम हुआ था। उनका बेटा हैदराबाद में बीटेक कर रहा है। उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप कॉल आई। ठग ने खुद को एसएचओ बताते हुए कहा कि आपका बेटा केस में फंस गया है। पुलिस की फोटो लगी आईडी से कॉल आने की वजह से उन्हें यकीन हो गया। मामला रफादफा करने के लिए उसने तत्काल साढ़े पांच लाख रुपये मांगे। बेटे को कॉल करने पर फोन नहीं उठा। ऐसे में पांच लाख 40 हजार रुपये भेज दिए। बाद में बेटे से बात हुई तो मामला फर्जी पाया गया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

...



रिश्तेदार बनकर 20 हजार रुपये ठगा



छह नवंबर की शाम 6:53 बजे सोनहा क्षेत्र के सिहारी सरदहा गांव के रतिकेश शर्मा के मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद रतिकेश का जीजा बताया। कहा कि मां की तबीयत खराब है। तत्काल रुपयों की जरूरत है। 20 हजार रुपये भेज दीजिए, वापस लौटा दूंगा। हूबहू आवाज आने पर विश्वास कर रतिकेश ने 20 हजार रुपये भेज दिए। रुपये फोन करने वाले के खाते में जाने के बाद उसका मोबाइल नंबर बंद हो गया। इसके बाद रतिकेश को समझ में आया कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई।




...

इस तरह साइबर अपराधी बदल रहे आवाज



आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से वॉयस क्लोनिंग के जरिये किसी की भी आवाज की नकल करने के लिए सिर्फ तीन से पांच सेकेंड का वीडियो चाहिए। साइबर अपराधी फेसबुक, इंस्टाग्राम या यू-ट्यूब पर सर्च कर किसी भी आवाज का सैंपल ले लेते हैं। इसके बाद वाॅयस क्लोन कर उनके परिचित, रिश्तेदारों को फोन करते हैं। आवाज की क्लोनिंग ऐसी होती है कि पति-पत्नी, पिता-पुत्र और सगे संबंधी तक आवाज नहीं पहचान पाते हैं। इसके अलावा वे फोटो-वीडियो एडिट कर भी ब्लैकमेल कर रहे हैं।

...



इस तरह करें बचाव

- अनजान नंबर से आ रहे फोन कॉल का जवाब देने में सतर्कता बरतें।

- कोई आपका परिचित बनकर अनजान नंबर से फोन करे तो पहले उसकी सत्यता की जांच करें।

-ठगी करने वाले अक्सर अर्जेंट, तुरंत, अभी जैसी जरूरतों का बहाना बनाते हैं तो इनसे अलर्ट रहें।

- संदिग्ध मैसेज या ई-मेल में भेजे गए लिंक पर कभी क्लिक न करें।



- अज्ञात स्रोतों से मिले क्यूआर कोड को स्कैन करने से बचें।



- अपने बैंक या कार्ड से जुड़ी जानकारियां किसी को न दें।

- कुछ भी संदिग्ध लगे तो तुरंत बैंक व पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed