फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Diarrhea cases on the rise during summer; patients distressed by stomach cramps.

Basti News: गर्मी में बढ़ रही दस्त की दिक्कत पेट में मरोड़ से मरीज रहे बेहाल

Fri, 26 Jun 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea cases on the rise during summer; patients distressed by stomach cramps.
जिला अस्पताल में ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श के लिए इंतजार करते मरीज संवाद - फोटो : 1
बस्ती। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव, उमस और दूषित खानपान के चलते जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार की सुबह से बुखार, डायरिया, उल्टी-दस्त और पेट दर्द, मरोड़ से पीड़ित 15 मरीजों को भर्ती किया गया है। धूप लगने से कई मरीजों को सिर टनकने की शिकायत रही। जरूरत वाले मरीजों का सीटी स्कैन करा रहे।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों उमस भरी गर्मी का प्रकोप तेज है। दिन में तेज धूप से आकर लोग ठंडी जगहों पर सीधे जा रहे हैं, इससे सर्द-गर्म की चपेट में भी आ रहे हैं। इसके अलावा लोग डायरिया व पेट दर्द की चपेट में भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग में फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि सिर में अचानक से दर्द लिए मरीज पहुंच रहे। जांच में पता चल रहा है कि धूप लगा है। ऐसे मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूषित खानपान से भी पेट में दर्द, दस्त, मरोड़ की शिकायतें बढ़ी हैं। गंभीर रोगियों को मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है।
बताया कि तेज बुखार के रोगी भी आ रहे हैं। उनमें टाइफाइड बुखार की जांच कराई जा रही है। डेंगू के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह ने बताया कि बच्चों में दस्त की शिकायत अधिक है। बुखार से भी तड़पने हुए बच्चे आ रहे, उन्हें पीआईसीयू में भर्ती किया जा रहा है। चिल्ड्रेन वार्ड में 41 बच्चे भर्ती हैं।

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के ओपीडी में 846 नए मरीज जबकि 125 पुराने मरीजों को परामर्श दिया गया। बता दें कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। इससे आमजन बेहाल नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed