फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dhobi community expressed displeasure over the loss of livelihood.

Basti News: धोबी समाज ने आजीविका का स्थान छीनने पर जताई नाराजगी

Fri, 02 Jan 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dhobi community expressed displeasure over the loss of livelihood.
नगर बाजार (बस्ती)। वार्ड नंबर चार अटल नगर में रहने वाले धोबी समुदाय ने अपनी परंपरागत आजीविका पर संकट का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि गाटा संख्या 660 और 661 स्थित धोबी घाट व कपड़ा सुखाने की जगह ही उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र साधन है, जिसे समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

समुदाय के लोगों का कहना है कि वर्षों से वे इसी स्थान पर कपड़े धोने और सुखाने का काम करते आ रहे हैं। यही घाट उनकी आजीविका का आधार है। यदि यह स्थान उनसे छीन लिया गया तो उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। समुदाय ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

वार्ड की सभासद कांति देवी को इस विषय से अवगत कराने के बाद एडीएम और अधिशासी अधिकारी को भी पत्र लिखा गया था। इसके बावजूद करीब एक साल बीत जाने के बाद भी कोई ठोस निर्णय या समाधान नहीं निकल पाया है। धोबी समुदाय ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed