{"_id":"687aa397eb4eab7ee20c7685","slug":"devotees-offered-prayers-at-bhadreshwarnath-temple-basti-news-c-207-1-bst1004-140391-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भद्रेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भद्रेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
Sat, 19 Jul 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सावन मास में शुक्रवार को भी भद्रेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भद्रेश्वर नाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सावन माह में जिले अन्य सभी प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का भी तांता लगा रहा। भद्रेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा था। सावन माह में भीड़ के मद्देनजर भद्रेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही को सीमित किया गया है जबकि सोमवार को यहां वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा भारीनाथ, जागेश्वरनाथ, कड़र, बरवा धाम, कंपनीबाग शिव मंदिर में भी पूजन-अर्चन का दौर सुबह से दोपहर तक चलता रहा। संवाद
-- -
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत हुई नालियों की सफाई
बस्ती। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में नालियों की सफाई कराई गई। अभियान के तहत वार्डों में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग भी कराई गई। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत नालियों की भी साफ सफाई कराई जा रही है जल भराव वाली जगहों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। शुक्रवार को रामेश्वरपुरी, बैरिहवा एवं रौता समेत कई क्षेत्रों में सुबह और दोपहर में अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है। संवाद
--
कांवड़ मार्ग पर चला सफाई अभियान
बस्ती। कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार को भी दिन भर सफाई कार्य चला। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका की टीम और ग्रामीण क्षेत्र में हाईवे के किनारे पेड़ों की कटाई, छंटाई के लिए ग्राम पंचायत और नगर पंचायत के कर्मचारी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में नगर पालिका ने 25 से अधिक सफाई कर्मियों को सड़काें की पटरियों की सफाई के लिए लगाया है। अमहट घाट से शास्त्री चौक, कंपनीबाग, सिविल लाइन, कमिश्नर कार्यालय मार्ग, जेल रोड, कटरा, बड़ेवन, मूड़घाट मार्ग पर सघन सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई कर्मचारी सड़कों के किनारे झाड़-झंखाड़ की कटाई छंटाई कर रहे हैं। दूसरी टीम इसे वाहनों पर लादकर शहर से बाहर गिरा रही है। ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता ने बताया कि कांवड़ उत्सव के मद्देनजर सभी मार्गों की सफाई एवं छिड़काव का कार्य एक दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। जबकि, अमहट से आगे अयोध्या सीमा तक नगर पंचायत और ग्राम पंचायत की टीमें सड़कों की पटरियों की सफाई का कार्य कर रही हैं। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी सड़कें साफ-सुथरी कर दी जाएंगी।