फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Devotees danced to devotional songs during Devi Jagran

Basti News: देवी जागरण में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Sat, 04 Oct 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to devotional songs during Devi Jagran
बनकटी में जागरण गाते कलाकार- संवाद
दुबौलिया/बनकटी। महानवमी पर्व पर सरैया अतिबल और अशियापार गांव में मां भगवती का जागरण आयोजित हुआ। देर रात तक चले कार्यक्रम में भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अजय सिंह ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि आज इंसान मोबाइल पर जितना समय देता है, अगर उतना समय अपने घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ बिताए तो उसे मोबाइल से कहीं ज्यादा शिक्षा और संस्कार मिल सकते हैं। केवल पढ़ाई ही पर्याप्त नहीं, बल्कि जीवन में संस्कारों की भी अत्यंत आवश्यकता है।
विज्ञापन

जागरण की शुरुआत पंकज गोस्वामी ने गणेश वंदना से की, इसके बाद प्रज्ञा गोस्वामी ने भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कलाकारों ने मां दुर्गा, भगवान शंकर सहित विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में विजय सिंह, अजय सिंह, आचार्य दीपक शुक्ल, प्रवीण कुमार, डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह, अनिल सिंह कोले, खानन सिंह, हरिओम पांडेय, विकास सिंह, उमेश सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरण में देवी गीतों से भक्तिमय हुआ माहाैल
बनकटी। अशियापार गांव के काली माता मंदिर पर बृहस्पतिवार की रात आयोजित देवी जागरण में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान देवरिया, गोरखपुर और बस्ती सहित विभिन्न जनपदों से आए कलाकारों श्रृष्टि दूवे, विजय मोदनवाल, विनोद यादव, श्रीयांशी मिश्रा ने देवी गीतों और भव्य झांकियों के माध्यम से रात भर भक्तों का मन मोह लिया। जागरण में हनुमान, कृष्ण, राम और शिव दरवार की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।आयोजक विजय शंकर पांडेय ने भंडारे में प्रसाद वितरण किया और सभी भक्तों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जागरण का शुभारंभ जिपंस प्रतिनिधि सुरेंद्र नाथ तिवारी, दीपक पाण्डेय और रत्नेश मिश्रा ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर और माल्यापर्ण कर किया।भोजपुरी गायक विनोद यादव ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विजय मोदनवाल, श्रृष्टि दूवे और श्रीयांशी मिश्रा ने देवी गीतों...निमिया की डाल मईया..., ...हम तेरे द्वार आए हैं मां..., ..ए हो थावे वाली मईया..., ..मइया का चोला लाल-लाल... प्रस्तुत कर समां बांध दिया। श्रद्धालु गीतों पर पूरी रात झूमते रहे। विजय शंकर पांडेय, गौरीशंकर पांडेय, दीपक पांडेय, ब़ह्मदेव दूवे, मुरलीधर शुक्ला, मेराज अहमद, रत्नेश मिश्रा, जय राम तिवारी आदि रहे। संवाद

बनकटी में जागरण गाते कलाकार- संवाद

बनकटी में जागरण गाते कलाकार- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed