{"_id":"68b0bfb051881f25bb0e8ee7","slug":"devotees-are-worshipping-vignaharta-in-pandals-atmosphere-becomes-devotional-basti-news-c-207-1-bst1004-142801-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पंडालों में श्रद्धालु कर रहे विघ्नहर्ता की पूजा, भक्तिमय हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पंडालों में श्रद्धालु कर रहे विघ्नहर्ता की पूजा, भक्तिमय हुआ माहौल
Fri, 29 Aug 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
कंपनीबाग के एक पांडाल में सजी गणेश प्रतिमा।
- फोटो : samvad
बस्ती। शहर में हर तरफ गणेश उत्सव की धूम है। चौक-चौराहों और मुख्य बाजार में पूजा पंडाल सजाए गए हैं।
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से शहर और कस्बे गूंज रहे हैं। घरों में विघ्नहर्ता की मूर्तियां रखकर पूजा-अर्चना की जा रही है। माहौल पूरी तरह से भक्ति मय बना हुआ है और शहर के जिन इलाकों में अधिक पांडाल सजे हैं वहां मेले जैसा भी माहौल है।
शहर का कंपनीबाग चौराहा गणेश उत्सव के चलते रंगबिरंगी झालरों से सज गया है। यहां भव्य तोरणद्वार के साथ पूजा पंडाल स्थापित किया गया है। इसमें स्थापित विघ्नहर्ता एवं अन्य देवी देवताओं की सुबह-शाम पूजा और आरती के बाद ही अन्य कार्यों का श्रीगणेश हो रहा है।
इसी तरह मंगल बाजार, पांडेय बाजार समेत पुरानी बस्ती क्षेत्र और मालवीय मार्ग पर भी गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। कोतवाली क्षेत्र में अस्पताल चौराहा पर भव्य पांडाल सजाया गया है। पूजा पंडालों में महिलाए, बच्चे, पुरुष अटूट श्रद्धा के साथ दर्शन करने पहुंच रहे हैं। संवाद