फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Development work will be done in Kaptanganj and Bhanpur with an expenditure of Rs 2.96 crore.

Basti News: 2.96 करोड़ से कप्तानगंज व भानपुर में होंगे विकास कार्य

Thu, 29 Jan 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 29 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Kaptanganj and Bhanpur with an expenditure of Rs 2.96 crore.
बस्ती। जिले के नगर पंचायतों में जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर करने के लिए तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं, अब नगर पंचायत कप्तानगंज और भानपुर में भी नाला व पुलिया निर्माण संबंधी कार्ययोजना की मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोनों नगर पंचायतों में विकास कार्य पर 2.96 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

दोनों नगर पंचायतों के लिए शासन से पं. दीन दयाल नगर विकास योजना के तहत बजट स्वीकृत किया गया है। शासन से पहली किस्त स्वरूप धनराशि भी जारी कर दिए गए हैं। कप्तानगंज नगर पंचायत क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर पंचायत के प्रस्ताव पर नगर विकास विभाग ने स्वीकृति दे दी है। इससे कस्बे वासियों को जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बताया कि शासन ने कस्बे में जल निकासी की समस्याओं के निराकरण के लिए शासन से एक करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था। 50 प्रतिशत धनराशि आवंटित भी हो गई है। इससे कस्बे में नाली और नाला का निर्माण करा कर समुचित जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जल्दी ही नाली व नाला निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।
काम पूरा होने के बाद कस्बा वासियों को जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। वार्ड नंबर दो लोहिया नगर में वायरलेस चौराहा से मदनपुरा सरहद पुलिया तक आरसीसी नाला ढक्कन सहित निर्माण कार्य प्रस्तावित है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, नगर पंचायत भानपुर में छह कार्य प्रस्तावित हैं। आरसीसी नाला ढक्कन सहित बनेगा। इसमें बस्ती-भानपुर मार्ग पर नहर के आगे तक आरसीसी नाला ढक्कन सहित, भानपुर रुधौली मार्ग परसोनिया में डिवहारे बाबा मोड़ पर नाला क्रासिंग के लिए पुलिया, भानपुर रुधौली मार्ग पर आरसीसी नाला ढक्कन सहित, भानपुर रुधौली मार्ग पर आरसीसी नाला ढक्कन और भानपुर रुधौली मार्ग पर परसोनिया डिवहारे बाबा मोड़ आरसीसी नाला ढक्कन सहित निर्माण होगा। इन पर कुल एक करोड़ 96 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed