फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Development: Six projects worth Rs 128.6 crore completed...transfer process begins

विकास : 128.6 करोड़ की छह परियोजाएं पूर्ण...हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू

Sun, 05 Apr 2026 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Development: Six projects worth Rs 128.6 crore completed...transfer process begins
नगर पंचायत मुंडेरवा कार्यालय भवन बनकर तैयार संवाद
बस्ती। जिले में 128.06 करोड़ की लागत वाली छह परियोजनाएं संबंधित विभागों को हैंडओवर कराने की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यदायी संस्था को परियोजनाओं के बाकी बचे निर्माण कार्य को पूरा कराने का अंतिम समय निर्धारित कर दिया गया है। ये परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय और नगर निकाय विभाग से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

परियोजनाओं के निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की जांच पांच सदस्यीय टेक्निकल टीमों से कराई जा रही है। टेक्निकल टीमों की जांच में अव्वल पाए जाने पर संबंधित विभागों को परियोजनाएं समर्पित कर दी जाएंगी। परियोजनाओं के संचालित होने के बाद लोगों को लाभ मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 में ये सभी परियोजनाएं स्वीकृत हुईं थीं। कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस को कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इन परियोजनाओं को साल 2025-26 तक पूर्ण करके हैंडओवर करना था।
विज्ञापन

बताया गया कि 128.06 करोड़ वाली छह परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा कराकर संबंधित विभागों को हैंडओवर करा दी जाएंगी। हालांकि, अभी कई परियोजनाएं पूर्ण होने के कगार पर हैं, ऐसे में हैंडओवर नहीं हो पाई हैं। वहीं, अन्य विभागों ने पूर्ण परियोजनाओं के भौतिक सत्यापन के लिए टेक्निकल टीम को लगाया है। कई की रिपोर्ट भी प्राप्त हो चुकी है। जिसके अनुसार, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, परियोजना की स्वीकृत लागत 112.61 करोड़ है जबकि पुनरीक्षित लागत 128.06 करोड़ दिखाया गया है। इसमें 117.53 करोड़ अवमुक्त है, जिसमें 114.04 करोड़ व्यय भी दिखाया गया है। इन परियोजनाओं का ओवरऑल कार्य प्रगति 85 प्रतिशत है।
---
परियोजनाओं पर एक नजर
मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय जनपद बस्ती का निर्माण 1.27 करोड़ से डारीडीहा में हो रहा है। 62 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, मुख्य भवन के स्लैब का कार्य पूर्ण है। अन्य पर कार्य चल रहा है। नगर पंचायत मुंडेरवा के कार्यालय भवन का निर्माण 1.48 करोड़ की लागत से चल रहा है। कार्य शतप्रतिशत पूर्ण दिखाया गया है, हैंडओवर की प्रक्रिया प्रगति पर है। 15.85 लाख रुपये का अभी भुगतान रुका है। सिविल बार परिसर में चहारदीवारी एवं गेट के निर्माण पर 1.25 करोड़ खर्च होने हैं। कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण दिखाया गया है, 23 लाख रुपये का अभी भुगतान होना शेष है। 35 एचडब्ल्यूसी 1.57 करोड़ से बनना है। कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भानपुर का निर्माण 4.53 करोड़ से होना है। कार्य शतप्रतिशत पूर्ण दिखा दिया गया है। इसी प्रकार कस्तूरबा गांधी विद्यालय सांऊघाट का भी निर्माण 4.53 करोड़ से कराया जा चुका है। कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण है। इन सभी परियोजनाओं को हैंडओवर होना है।

कोट
जो परियोजनाएं पूर्ण हैं, उनके हैंडओवर के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सभी परियोजनाएं हैंडओवर हो जाएंगी। जिनमें अभी कार्य अवशेष है या फिर भुगतान नहीं किया गया है, इसके लिए संबंधित विभाग से जानकारी ली जाएगी।
-सार्थक अग्रवाल, सीडीओ, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed