{"_id":"6744e4c8e2f78c40c3071d89","slug":"developed-india-young-leaders-dialogue-program-started-youth-will-participate-in-quiz-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127866-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम शुरू, क्विज में भाग लेंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम शुरू, क्विज में भाग लेंगे युवा
Tue, 26 Nov 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से माय भारत इनिशिएटिव के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन 25 नवंबर से माय भारत पोर्टल पर आयोजित किया जाएगा। पहला चरण-विकसित भारत प्रश्नोत्तरी है। इसके अंतर्गत मेरा युवा भारत प्लेटफॉर्म पर 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होने वाली डिजिटल क्विज में 15 से 29 वर्ष की आयु के ही लोग भाग लेंगे। इसमें प्रतिभागियों के ज्ञान और भारत के उल्लेखनीय उपलब्धियों के बारे में उनकी जानकारी की परीक्षा होगी। दूसरा चरण निबंध और ब्लॉक लेखन में पिछले चरण की विजेता लगभग 10 चुने गए विषयों जैसे विकसित भारत के लिए तकनीक, विकसित भारत के लिए युवा को सशक्त बनाना आदि पर निबंध प्रस्तुत करेंगे, जिसमें राष्ट्रीय विकास के प्रति उनके विचार परीलक्षित होंगे। यह प्रतियोगिता माय भारत पोर्टल पर आयोजित की जाएगी।
युवा कल्याण अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि तीसरा चरण-विकसित भारत विजन पिच डेस्क-राज्य स्तरीय प्रस्तुतियां दूसरे चरण में उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर चुने हुए विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। उनकी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रत्येक राज्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों के चयन के लिए विभिन्न विषयों पर टीमों का गठन करेगा। चौथा चरण-भारत मंडपम में विकसित भारत राष्ट्रीय चैंपियनशिप विभिन्न थीम आधारित राज्य स्तरीय टीम में 11 और 12 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी। विजेता टीमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष विकसित भारत के निर्माण पर अपने दृष्टिकोण और विचार प्रस्तुत करेंगे।