फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   details of the treatment appear on computer as code entered.

Basti News: कोड नंबर डालते ही कंप्यूटर पर दिखेने इलाज का पूरा ब्योरा

Fri, 05 May 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 05 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
details of the treatment appear on computer as code entered.
बस्ती। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर तंत्र सक्रिय है। इसी कड़ी में जिला चिकित्सालय को कंप्यूटरीकृत सिस्टम से जोड़कर हाईटेक किया जा रहा है। प्रथम चरण में ऑपरेशन थियेटर को ऑनलाइन सुविधा से जोड़ा गया है। इसी माह में यह सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी। वह घर बैठकर पंजीकरण करें और चिकित्सालय में काउंटर पर पर्चा प्राप्त कर लें। इससे मरीजों व तीमारदारों को चिकित्सक की मौजूदगी, पैथाेलॉजिकल जांच की सुविधा, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, सिटी स्कैन आदि के बारे में भी बता देगा।
विज्ञापन

सबसे महत्वपूर्ण यह है इसके कोड नंबर से देश के किसी भी अस्पताल में इलाज के लिए जाने पर उसका इलाज अब तक कैसे हुआ है का पूरा ब्योरा भी नजर आने लगेगा।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1000 से 1200 मरीज पहुंचते हैं। आधा दर्जन काउंटर के बावजूद भी लोगों को लंबी लाइन में खड़े होने के बाद पर्ची मिल पाती है। ऑनलाइन पंजीयन में काउंटर पर कम समय में ही पर्ची प्राप्त होगी।
विज्ञापन

------
वार्ड में बेड और डॉक्टर की मिलेगी जानकारी
जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को यह जानकारी आसानी से मिल जाएगी कि मरीज को जिस विभाग के वार्ड में भर्ती करना है, उसमें बेड है या नहीं। इसी प्रकार डॉक्टरों के बारे में भी पूरी जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जिला अस्पताल में ऑनलाइन माध्यम से पंजीयन करने की सुविधा प्राप्त होगी। सबसे पहले इसे ऑपरेशन थियेटर के लिए लागू किया जाना है। काम पूरा हो चुका है। इस माह के अंत तक सुविधा मिलने लगेगी। ऑनलाइन होने के बाद मरीज देश के किसी भी अस्पताल में इलाज कराने जाएगा तो कोड डालते ही कंप्यूटर पर अब तक के इलाज का ब्योरा नजर आने लगेगा। -डॉ. रामप्रकाश, प्रभारी प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed