फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Despite being a mother of three children, Preeti's insistence on marrying her lover took her life.

Basti News: तीन बच्चों की मां होने के बावजूद प्रेमी से शादी की जिद ने प्रीति की ले ली जान

Fri, 21 Nov 2025 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Despite being a mother of three children, Preeti's insistence on marrying her lover took her life.
प्रीति हत्याकांड का आरोपी दिलीप अग्रहरि
बस्ती। सिद्धार्थनगर जिले के बांसी नगर पंचायत की रहने वाली प्रीति की हत्या प्रेमी दिलीप अग्रहरि ने की थी। तीन बच्चों की मां प्रीति उस पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन पहले से शादीशुदा दिलीप इसके लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन

इस पर प्रीति धमकी देने लगी थी कि शादी नहीं करोगे तो प्राथमिकी दर्ज करवा दूंगी। गले की हड्डी बनती जा रही प्रीति से पीछा छुड़ाने के लिए दिलीप ने उसे कहीं भाग चलने के लिए बुलाया और बाग में ले जाकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में शुक्रवार को इस मामले से पर्दा उठाते हुए एसपी अभिनंदन ने बताया कि प्रीति मौर्या (30) पत्नी बाबूलाल मौर्य निवासी इंद्रानगर गांगुली कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर का वहीं के टेकघर मोहल्ला निवासी दिलीप कुमार अग्रहरि के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रीति शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे दिलीप परेशान था। पुलिस के अनुसार प्रीति गर्भवती भी थी. प्रीति से छुटकारा पाने के लिए आरोपी ने हत्या की योजना बना डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उसने प्रीति को फोन करके रुधौली बुलाया और कहा कि दोनों साथ भागकर शादी करेंगे। तय योजना के तहत प्रीति अपने तीन वर्षीय बेटे को साथ लेकर 19 नवंबर की शाम बस से रुधौली पहुंची।
उधर, आरोपी भी वहां पहुंच गया। दोनों कस्बे से बाहर गिधार कन्या स्कूल के पास स्थित बाग में गए। वहां काफी देर तक दोनों बैठे रहे। इस दौरान दिलीप ने पानी की बोतल में भरकर लाए देसी शराब पी लिया। जब सिर पर नशा चढ़ गया तो उसने योजना के तहत चाकू से प्रीति पर कई वार करके हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मासूम बच्चे को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बाद में बच्चे को एक राहगीर ने पुलिस के सुपुर्द किया।

बच्चे के कुछ न बता पाने की वजह से पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती करा दिया और उसके परिवार वालों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश करने लगी।
दूसरे दिन बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे शव मिलने के बाद बच्चे की पहचान हुई। मामले की जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की लोकेशन और पहचान की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे बांसी मार्ग पर आमी नदी पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed