फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Deputy CMO inspected Munderwa CHC

Basti News: डिप्टी सीएमओ ने किया मुंडेरवा सीएचसी का निरीक्षण

Sun, 12 Oct 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 12 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Deputy CMO inspected Munderwa CHC
मुंडेरवा। शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने सीएचसी का निरीक्षण किया। अस्पताल में सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। डॉ. चौधरी दोपहर तीन बजे अस्पताल पहुंचे। दवाओं की उपलब्धता, प्रसव कक्ष, लैब सुविधाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की। उन्होंने अस्पताल के संचालन समय के बारे में जानकारी दी कि यह सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलता है, जबकि आकस्मिक सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहती हैं। रात्रि ड्यूटी के संबंध में बताया गया कि डॉ. अंकुर शुक्ल ने पिछली रात्रि ड्यूटी की थी और आज डॉ. अभिषेक ड्यूटी करेंगे। निरीक्षण के दौरान डॉ. मुहम्मद फारुख खान, डॉ. यूसुफ, फार्मासिस्ट अखिलेश श्रीवास्तव, लैब टेक्नीशियन ओमप्रकाश यादव, अरविंद भास्कर, देवेंद्र कुमार गौतम, संतोष वार्डवॉयर, विनोद चौधरी, राजेश यादव सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed