फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand to withdraw the decision of adjustment of schools

Basti News: विद्यालयों के समायोजन का फैसला वापस लेने की मांग

Wed, 25 Jun 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 25 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Demand to withdraw the decision of adjustment of schools
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों के समायोजन के विरोध में मंगलवार को मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीआरओ को सौंपा। इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अवसर देने की जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकारों की है। शिक्षा अमीरी, गरीबी के दो पाटों में पिस रही है। परिषदीय विद्यालयों में अब अधिकतर गरीबों के बच्चे पढते हैं। मेधा निरंतर शिक्षा के सवाल पर संघर्षरत है। शिक्षा के बाजारीकरण और स्कूलों को बंद किए जाने के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। 28 जून को बापू प्रतिमा के समक्ष उपवास कर सरकार से शिक्षा विरोधी निर्णय को वापस लेने की मांग की जाएगी। इस दौरान उमेश पांडेय ‘मुन्ना’, प्रमोद यादव, राहुल तिवारी, अंशू चौरसिया, गिरीश चंद्र गिरी, प्रतीक मिश्र, प्रशांत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed