फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand for paneer rises during the wedding season; prices up by up to 20 per kg.

Basti News: सहालग में बढ़ गई पनीर की मांग, 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ा दाम

Wed, 24 Jun 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Demand for paneer rises during the wedding season; prices up by up to 20 per kg.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सहालग के चलते जिले में पनीर और खोवा की मांग अचानक बढ़ गई है, जिससे इनके दामों में 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हो गया है। बाजार में बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति के कारण आम उपभोक्ताओं को महंगे दाम चुकाने पड़ रहे हैं, वहीं मिठाई कारोबार पर भी इसका असर साफ दिख रहा है।

व्यापारियों के मुताबिक, सामान्य दिनों में 260 से 280 रुपये प्रति किलो बिकने वाला पनीर अब 300 से 340 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं शुद्ध खोवा भी महंगा हो गया है, जिससे लड्डू, बर्फी और अन्य मिठाइयों के दाम बढ़ गए हैं। सहालग के कारण ऑर्डर अधिक हैं, लेकिन कच्चे माल की कीमत बढ़ने से कारोबारियों की लागत भी बढ़ गई है। वहीं, तमाम ऐसे उपभोक्ता हैं, जो पनीर और खोवा में मिलावट की आशंका के चलते मशरूम को बेहतर विकल्प के रूप में अपनाने लगे हैं। होटल, कैटरिंग और घरों में मशरूम की डिमांड तेजी से बढ़ी है। कारोबारी अवधेश का कहना है कि इस बार सहालग में मशरूम की बिक्री में 20-30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में दो सौ रुपये किलो मशरूम बिक रही, वहीं, ठंड में 150 रुपये किलो तक मशरूम मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed