फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand for measuring land for homeopathic hospital

Basti News: होम्योपैथिक अस्पताल के लिए भूमि की पैमाइश कराने की मांग

Thu, 12 Jun 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 12 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Demand for measuring land for homeopathic hospital
भानपुर। रामनगर ब्लॉक की तुरकौलियाराय ग्राम पंचायत में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल का निर्माण होना है। लेकिन, अधिग्रहति भूमि की पैमाइश नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने एसडीएम से लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम तक से भूमि चिह्नांकन के लिए गुहार लगा चुके हैं। गांव निवासी कुंवर वीरेंद्र सिंह ने बताया है कि वर्ष 2008 में तत्कालीन जिलाधिकारी रोशन जैकब ने भूमि अधिग्रहित की थी। अस्पताल निर्माण के लिए शासन ने लगभग 40 लाख रुपये भी अवमुक्त कर दिया है। लेकिन, भूमि का चिह्नांकन न होने से निर्माण कार्य नहीं शुरू हो पा रहा है। तहसीलदार अभय राज ने बताया कि संबंधित राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। शीघ्र भूमि का चिह्नांकन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed