फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand for justice for women wrestlers

Basti News: महिला पहलवानों को न्याय दिलाने की मांग

Sat, 13 May 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Demand for justice for women wrestlers
बस्ती। भारतीय कुर्मी महासभा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को जंतर मंतर पर धरना दे रहीं महिला पहलवानों को न्याय दिलाने की मांग की। संगठन ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की पुरजोर मांग की। प्रदेश संगठन सचिव आरके सिंह पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि महिला पहलवानों को न्याय न मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक ओर तो भाजपा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है तो दूसरी ओर देश को पदक दिलाने वाली बेटियों की मांग पर सरकार और जिम्मेदार चुप हैं। कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोप गंभीर हैं और उनके द्वारा कुश्ती संघ को मनमाने ढंग से चलाया जा रहा है। अच्छा हो कि आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार कर बेटियों को न्याय दिलाया जाए। इस मौके पर डॉ. विजय कुमार वर्मा, बद्री प्रसाद चौधरी, सुलेखा चौधरी, रेनूबाला चौधरी, अशोक वर्मा, केसी चौधरी, जुगुल किशोर चौधरी, कृष्ण कुमार चौधरी, अजय कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed