{"_id":"65454e8ac9cebf0a33004367","slug":"demand-for-compensation-in-case-of-laborers-death-basti-news-c-207-1-sgkp1006-6560-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मजदूर की मौत मामले में मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मजदूर की मौत मामले में मुआवजे की मांग
Sat, 04 Nov 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को सौपा ज्ञापन।
बस्ती। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव रामनयन पटेल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओें ने डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। मांग की कि भानपुर तहसील क्षेत्र के बनटिकरा गांव में निर्माणाधीन स्टेडियम की छत गिरने से हुई एक मजदूर की मौत मामले में परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी देने के साथ ही कार्यदायी संस्था को काली सूची में डाला जाय।
ज्ञापन देने के बाद अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव रामनयन पटेल ने कहा कि मृतक के परिवार को अब तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया। इस मौके पर पार्टी के अल्पसंख्यक मंच के जिलाध्यक्ष निसार अहमद, शिव कुमार चौधरी, रमेश चंद्र गिरी, राना चौधरी, अरुण चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद