Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand for an impartial investigation into the Janmejay murder case; memorandum submitted to the SP.

Basti News: जन्मेजय हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, एसपी को ज्ञापन

Mon, 02 Nov 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Demand for an impartial investigation into the Janmejay murder case; memorandum submitted to the SP.
नगर बाजार/बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव में अनुसूचित जाति के युवक जन्मेजय की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष कमलेश सचान ने मामले की जांच किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराने की मांग की।
विज्ञापन

रामबहाल की तहरीर के अनुसार, उनका 38 वर्षीय बेटा जनमेजर उर्फ जन्मेजय 26 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे ससुराल से घर लौट रहा था। गांव के पास हिचड़वा नाले की पुलिया के निकट कुछ लोगों ने उसे रोककर ईंट लदा ठेला धकेलने के लिए कहा। मना करने पर आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडे, ईंट और कुदाल के पासे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जनमेजय को पहले स्थानीय अस्पताल, फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और वहां से केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया। 27 अक्टूबर की देर रात लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन

उधर, पांच दिन पूर्व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जन्मेजय की हत्या के मामले में रविवार को बसपा का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को एक लाख रुपये की सहायता दी और लापता अभियुक्ता की 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया निवासी बसपा के मुख्य मंडल प्रमुख डॉ. मदन राम के नेतृत्व में मंडल प्रमुख राम सूरत चौधरी, धर्मदेव प्रियदर्शी, केके गौतम और कल्पनाथ बाबू ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। प्रतिनिधिमंडल ने जन्मेजय की पत्नी को नौकरी दिलाने, तीनों बच्चों की मुफ्त पढ़ाई कराने और परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विवेचना कर रहे क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह से फोन पर बात कर निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी से भी प्रतिनिधिमंडल ने घटना के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली। मृतक के पिता राम बहाल ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि घटना के बाद प्रशासन के उच्चाधिकारी भी घर आए थे, लेकिन परिवार को कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम, जिला प्रभारी इं. राजेश प्रताप सिंह, महादेवा विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप कुमार गौतम, आशुतोष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed