{"_id":"6214d42707e6cf1f4324c57a","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-visit-basti-for-up-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: बस्ती जिले में बोले केजरीवाल, भाजपा अपने काम न गिनाकर मुझे आतंकवादी बता रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: बस्ती जिले में बोले केजरीवाल, भाजपा अपने काम न गिनाकर मुझे आतंकवादी बता रही
Tue, 22 Feb 2022 05:46 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Feb 2022 05:46 PM IST
सार
केजरीवाल ने बस्ती के रुधौली से भाजपा पर जमकर हमला बोला, कहा- यूपी की सरकारों ने शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
बस्ती में अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पिछले पांच वर्षों तक भाजपा की सरकार रही और आज जब चुनाव का माहौल आया है तो देश के प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी समेत भाजपा तमाम पदाधिकारी अपने कामों को न गिनाकर अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी घोषित कर रहे हैं, यह इनकी मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को रुधौली के बुद्धि बाजार में जनसभा के दौरान भाजपा समेत सभी दलों पर खूब घेरा। कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में महंगाई भ्रष्टाचार बढ़ा है। जबकि सड़क बिजली के कामों को केवल कागजों पर दिखाया गया है। आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सड़क, स्कूल एवं अस्पतालों पर जबरदस्त काम किया है। जिसका परिणाम यह है कि आज दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों से लगभग तीन लाख से अधिक छात्र निकलकर सरकारी स्कूलों में एडमिशन ले रहे हैं। यदि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली की तर्ज पर यहां के स्कूलों, अस्पतालों, सड़क, पानी और बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यों का नतीजा है कि जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी भारत आई थी तो उन्होंने किसी भी भाजपा शासित प्रदेश में न जाने की बात कहकर सिर्फ दिल्ली के स्कूलों के देखने की बात कही। उत्तर प्रदेश सरकार पिछले पांच सालों से यहां की जनता के लिए श्मशान घाट व कब्रिस्तान बनवा रही है। अगर जनता को श्मशान घाट और कब्रिस्तान से फुर्सत मिल गई हो तो वह अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए स्कूलों, अस्पताल व सड़क बिजली पानी इत्यादि को बेहतर बनाने के लिए आम आदमी पार्टी पर भरोसा करें।
विज्ञापन
यह भी कहा कि आज आम आदमी पार्टी की नकल करते हुए उत्तर प्रदेश के चुनाव में भाजपा सपा व कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों ने फ्री बिजली देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि यदि नकल करनी है तो केजरीवाल के कामों की करो। उत्तर प्रदेश में चुनाव तो विकास के मुद्दों पर लड़ा जाता है। लेकिन, जब टिकट के बंटवारे व जनता से वोट लेने की बात आती है तो जनता को जाति धर्म और मजहब के नाम पर भड़काया-बांटा जाता है।
राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिजली, पानी, शिक्षा, अस्पताल सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सतत प्रयास किया है। उसका परिणाम है कि आज दिल्ली में हर गरीब व्यक्ति को पीने को शुद्ध पानी, इलाज के लिए बेहतर अस्पताल, बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर सरकारी स्कूल मुहैया कराए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में नौकरी ना मिलने से नौजवान, शिक्षा के बेहतर सुविधा ना होने से छात्र, महंगाई बढ़ने से आम जनमानस परेशान है। पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ पार्टी के टिकट पर नहीं बल्कि जनता के बलबूते पर लड़ा जा रहा है और उसी बलबूते के बदौलत आम आदमी पार्टी चुनाव जीतेगी।