{"_id":"6950299ac2aeda0a8e0cc914","slug":"deisaad-drain-shrinking-due-to-encroachment-basti-news-c-207-1-bst1006-150183-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अतिक्रमण से सिकुड़ रहा देईसाड़ का नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अतिक्रमण से सिकुड़ रहा देईसाड़ का नाला
विज्ञापन
बनकटी के देईसाड़ नाले से सटकर बन रहा मकान।
बनकटी। एक वक्त था जब दर्जनों तालाब, नाले स्वच्छता की मिसाल थे। ये भू जलस्तर में बढ़ोतरी कर भीषण गर्मी में भी लोगों को राहत देते थे, मगर विभागीय उदासीनता के चलते संरक्षण के अभाव ने इन प्राकृतिक स्रोतों को कौन कहे आएं दिन अतिक्रमण से संकीर्ण हुए देईसाड़ पलदह जोत अतिक्रमण से संकीर्ण हो रहा देईसाड़ का नाला है।
जानकारी के अनुसार, देईसाड़ से पलदह जोत कुआनो नदी तक जाने वाले नाला आज अपना अस्तित्व को खोता जा रहा है इन नाले से देईसाड़ कस्बा सहित खोरिया, बसौढ़ी, जोगिया जयपुर, डड़िया, हिनौता डिहिया, कोल्हु गाड़ा आदि गांवों का बारिश का पानी व कस्बों के दुकानों व घरों का गंदा पानी होकर जाता है। देईसाड़ में नाले के आसपास जैसे-जैसे आबादी का घनत्व बढ़ा, वैसे-वैसे यह नाला भी संकुचित होता गया।
आज हालात ये है कि ये नाला गंदगी व कचरे के ढेर को अपने में समाहित किए हुए है और अतिक्रमण कारी मकान और दुकान का भी निर्माण कर इसके दायरे को बेहद संकुचित कर दिया है। क्षेत्र के अंकित पांडेय, वीरेंद्र गुप्ता, अनिल चौधरी, राजेंद्र यादव, अजय अग्रहरि, मुकेश कसौधन, लालचंद्र यादव रमेश यादव आदि ने नाले की सफाई व अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। सरजू नहर के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि नाले पर बन रहे मकानों को नोटिस दिया जाएगा। बजट आने पर साफ-सफाई कराई जाएगी। नाले की देखरेख नगर पंचायत के अधीन है।