फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Deepawali: Five-day festival begins, Dhanteras today

दीपावली: पांच दिवसीय महापर्व शुरू, धनतेरस आज, बदलेगा शहर का रूट

Sat, 22 Oct 2022 12:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2022 12:45 PM IST
सार

डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि दीप पर्व पर अभूतपूर्व सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जीएसटी (आयकर, बिक्रीकर), विद्युत, फूड सेफ्टी, पुलिस आदि की विजिलेंस टीमों के अलावा संबंधित थाने, सर्किल पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है।

विज्ञापन
Deepawali: Five-day festival begins, Dhanteras today
गांधीनगर में गणेश लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते लोग। - फोटो : BASTI

विस्तार

कार्तिक त्रयोदशी पर शनिवार से दीपावली के पंच दिवसीय महापर्व का आगाज हो रहा है। पहले दिन धनतेरस को अपनी और परिवार, व्यापार की उन्नति के लिए पूजा-आराधना की तैयारी में लोग जुटे हैं। दुकानदार रुझान और पसंद को भांपते हुए ऑफर का पिटारा खोल रखे हैं। बाजार में सुरक्षा और सजगता के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। खासकर आभूषण की दुकानों के इर्द-गिर्द पिकेट लगाई गई है।

विज्ञापन


डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि दीप पर्व पर अभूतपूर्व सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जीएसटी (आयकर, बिक्रीकर), विद्युत, फूड सेफ्टी, पुलिस आदि की विजिलेंस टीमों के अलावा संबंधित थाने, सर्किल पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि जरूरत के मुताबिक एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बार पर्यावरण की सुरक्षा के मद्देनजर शहर ही नहीं, गांव तक के युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। शहर के बाजारों में लोगों को लुभाने के लिए सोने-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, कपड़े आदि की दुकानों को आकर्षक झालरों और चमचमाती रोशनी के उपकरणों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के गांधीनगर, रोडवेज, पुरानी बस्ती, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, कटरा आदि जगहों पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बिक्री के लिए स्टाल लग गए हैं। कपड़ों के ब्रांडेड शोरूम और शॉपिंग माल्स में युवा पीढ़ी का सबसे ज्यादा रुझान देखा जा रहा है। बच्चों और महिलाओं की भीड़ दिख रही है। इलेक्ट्रॉनिक, कपड़े, ज्वेलरी, होम अप्लायंसेज, वाहन, मोबाइल फोन आदि की खरीदारी पर कुछ न कुछ ऑफर लोगों को लुभा रहे हैं।

 

पुलिस ने तेज किया रूट मार्च

धनतेरस, दीपावली को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ दी है। दुर्गापूजा से लेकर अब तक शहर के अलावा अन्य क्षेत्रों में फुट मार्च कर नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है। कोतवाली, पुरानी बस्ती, फायर विभाग की टीमें मार्च में शामिल हुईं

बदलेगा शहर का रूट
धनतेरस को देखते हुए शहर का रूट डायवर्जन किया जाएगा। शनिवार को कंपनीबाग और रोडवेज की तरफ से गांधीनगर की ओर किसी भी चार पहिया वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। वाहनों को मालवीय रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। टेंपो और रिक्शा भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। शहर के दक्षिण दरवाजा और पुरानी बस्ती क्षेत्र में भीड़ के दबाव के अनुसार डायवर्जन प्रभावी होगा।

राशियों के अनुसार खरीदारी शुभ
मेष-चांदी की कटोरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, स्वर्ण आभूषण। वृष-कपड़े, कलश। मिथुन- सोने के आभूषण, स्टील के बर्तन। कर्क-चांदी के आभूषण या बर्तन, घरेलू सामान। सिंह-तांबे के बर्तन या कलश, लाल रंग के कपड़े। कन्या-सोने या चांदी के आभूषण या कलश। तुला-कपड़े, सौंदर्य सामान या सजावटी सामान। वृश्चिक-इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने के आभूषण। धनु-सोने के आभूषण, तांबे के बर्तन, मिट्टी की कलश। मकर-वस्त्र, वाहन, चांदी के बर्तन या आभूषण। कुंभ- सौंदर्य के सामान, स्वर्ण, तांबे के बर्तन। मीन- सोने के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed