फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   deeem ne lagaee phatakaar

कम पड़ गया एमडीएम, डीएम ने लगाई फटकार

Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
deeem ne lagaee phatakaar
कम पड़ गया एमडीएम, डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन

बहादुरपुर व कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र के कई विद्यालयों का किया निरीक्षण
कलवारी (बस्ती)। डीएम सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को बहादुरपुर व कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलवारी में बच्चों को वितरित किया जा रहा मिड-डे-मील कम पड़ जाने पर डीएम ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। यहां से कुदरहा ब्लॉक के संविलियन विद्यालय चकदहा पंहुचीं तो कुछ बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ते मिले।
प्रधानाध्यापक गोविंद पांडेय से कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि करीब 20 बेंच कम हैं। डीएम ने बीएसए को निर्देश दिए कि शीघ्र सीटों की व्यवस्था कराई जाए। डीएम ने कक्षा पांच के छात्र विपिन से 17 का पहाड़ा पूछा, उसने एक सांस में सुनाया तो डीएम उसकी तारीफ की।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक से पंजीकृत विद्यार्थी व उनकी उपस्थिति के बारे में पूछा। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पूर्व माध्यमिक में 154 के सापेक्ष 102, जबकि प्राथमिक में 117 के सापेक्ष 91 विद्यार्थी उपस्थित हैं। डीएम ने विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाध्यापक की तारीफ की और कहा कि पूरे मन से बच्चों को शिक्षा दें। प्राथमिक विद्यालय अमिलहा व बेईली का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल, बीईओ बहादुरपुर गरिमा यादव, सिकंदर आलम, राधेश्याम चौधरी, कंचन चौधरी, कविता वर्मा व संगीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed