फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Death of a young man injured in an accident

Basti News: दुर्घटना में घायल युवक की माैत

Fri, 29 May 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man injured in an accident
लालगंज। सोनूपार मार्ग पर महर्षि वशिष्ठ मेडिकल काॅलेज (कैली) के निकट मार्ग दुर्घटना में 20 मई को घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान एक हफ्ते बाद बुधवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के ठोकवा गांव निवासी 45 वर्षीय जगराम शर्मा 20 मई को किसी काम से कोतवाली थाना क्षेत्र के जामडीह गांव में अपनी बहन के घर गए हुए थे। वहां से वह अपने भांजे बाबी शर्मा के साथ बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे अभी वह लोग कैली अस्पताल के सामने पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके भांजे को भी मामूली चोट आ गई थी। गंभीर रूप से घायल जगराम की बुधवार रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक जगराम शर्मा दिल्ली में मजदूरी का काम करके परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed