फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Death of a young man found trapped in the hue pipe of the culvert

पुलिया के ह्यू पाइप में फंसे मिले युवक की मौत

Thu, 27 Oct 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man found trapped in the hue pipe of the culvert
पुलिया के ह्यू पाइप में फंसे मिले युवक की मौत
विज्ञापन

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भादी खुर्द गांव के 35 वर्षीय युवक को गांव के निकट स्थित पुलिया के ह्यूम पाइप में फंसा पाया गया। परिवार के लोग घर ले जाकर घरेलू उपचार करने लगे। बुधवार की रात दो बजे हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने आनंद पाठक उर्फ टिपकू को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर सीओ सिटी आलोक प्रसाद, थानेदार योगेश सिंह मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ सिटी ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर गांव के श्यामसुंदर, इसी थाना क्षेत्र के मुडबरा चिंता निवासी शनि व गौर थाना क्षेत्र के हलुवा बाजार निवासी गुर्जर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भादी खुर्द निवासी आनंद कुमार पाठक उर्फ टिप्कू (35) पुत्र स्व. जटाशंकर पाठक खेती-किसानी करते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम करीब सात बजे गांव के पूरब स्थित पुलिया के पास पानी में आनंद पड़े नजर आए। उनका केवल सिर दिखाई पड़ रहा था, बाकी शरीर पानी में डूबा हुआ था। सूचना पाकर आनंद की पत्नी नंदिनी व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी से निकालकर उन्हें घर ले आए। घर पर घरेलू उपचार किया जा रहा था, लेकिन रात करीब दो बजे आनंद की हालत गंभीर होने लगी तो 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद शव को जिला अस्पताल के मर्च्यूरी हाउस में ही रखवा दिया गया। पुलिस ने मृतक की मां मिथिलेश पाठक व पत्नी नंदिनी पाठक के साथ अन्य ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। मृतक की पत्नी नंदिनी के अनुसार, मृत्यु से पूर्व उनके पति ने उन्हें बताया था कि शराब के नशे में गांव के श्याम सुंदर, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मुडबरा चिंता गांव के सनी देवल व उसके साथ गौर थाना क्षेत्र के हलुवा बाजार के गुर्जर ने मिलकर पीटा था। उन्हें मरा समझकर ये तीनों पुलिया के नीचे पानी में फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed