फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Death of a teenager, uproar in the hospital

अस्पताल में किशोर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 19 Aug 2022 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Death of a teenager, uproar in the hospital
अस्पताल में किशोर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

मां ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप
पीआईसीयू वार्ड में भर्ती था मो. अनस
बस्ती। जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती किशोर की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों को पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से समझाने की कोशिश की, जब वे नहीं माने तो पुलिस बुलानी पड़ी। सदर अस्पताल चौकी प्रभारी ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कलवारी थानाक्षेत्र के बहादुरपुर बाजार निवासी गुलनाज बेगम के 15 वर्षीय बेटे मो. अनस की तबीयत खराब थी। उसे बुधवार रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार न होने पर उसे पीआईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अनस की मां ने आरोप लगाया कि बुलाने के बाद भी चिकित्सक बेटे का इलाज करने नहीं आते थे। चिकित्सकों की लापरवाही के चलते बेटे ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे सदर अस्पताल चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। काफी देर बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि किशोर एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से पीड़ित था। डॉ. अनिल शर्मा की देखरेख में उपचार चल रहा था। चिकित्सकों ने इलाज में लापरवाही नहीं बरती है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed