फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   deadbody found in sugarcane news

गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Sun, 12 Dec 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
deadbody found in sugarcane news
गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव का मामला, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के शिव मंदिर से लगभग 500 मीटर दक्षिण परेवा सिवान स्थित गन्ने के खेत में शनिवार को शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी के मुताबिक, महिलाएं शनिवार को परेवा सिवान में गन्ने के खेत में घास काटने गई थीं। तभी उनकी नजर शव पर पड़ी। शव देख महिलाओं ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी ने गन्ने के खेत में शव मिलने की सूचना चौकी इंचार्ज कुदरहा शशिकांत को दी। चौकी इंचार्ज से सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष लालगंज उमाशंकर तिवारी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की। घटना की सूचना पर पहुंची किरण बेदी ने शव की पहचान अपने पति सहदेव निवासी परेवा के रूप में की। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चार दिन से लापता थे सहदेव
परेवा गांव निवासी सहदेव पूना में नौकरी करते थे। तीन भाईयों में सबसे छोटे सहदेव की पत्नी किरण गांव की आशा है। दो बच्चे हैं। इनमें बड़ा बेटा रवि (15) व छोटा शशिप्रकाश 12 साल का है। पुलिस पूछताछ में किरण ने बताया कि पूना में एक निजी कम्पनी में नौकरी करने वाले पति सहदेव करीब एक सप्ताह पूर्व गांव आए थे। मंगलवार को वह बिना कुछ बताए घर से कहीं चले गए और तब से वापस नहीं लौटे। इसकी सूचना परिजनों ने थाने पर नहीं दी थी। लालगंज पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed