फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dead body recover

Basti News: मोबाइल टाॅवर के सास मिला ड्राइवर का शव

Sat, 29 Jul 2023 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
dead body recover
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर मोबाइल टाॅवर के निकट ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार को दोपहर बाद छप्पर रखकर रहने वाली एक महिला की नजर पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पचानू गांव के 35 वर्षीय संतोष कुमार उर्फ मिंटू शुक्ल पुत्र इंद्र प्रसाद मैजिक/पिकअप सवारी गाड़ी चलाता था।
विज्ञापन

रोज की भांति शुक्रवार सुबह करीब लगभग आठ बजे घर से गाड़ी लेकर जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर दो बजे नरायनपुर शराब ठेका के करीब सौ मीटर पूरब टावर के फाउंडेशन के पास शव पड़ा था। शव देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। मौत की खबर सुनकर पत्नी खुशबू रो रोकर बेहोश हो जा रही। भाभी प्रतिभा एवं तीन बेटियों, बेटे सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार के लोगों ने कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed