फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of young man found hanging in room

Basti News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 15 Nov 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in room
नगर थानाक्षेत्र के कठार जंगल राम गढ़ की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ कठारजंगल गांव में 30 वर्षीय युवक का शव छत की कुंडे से दुपट्टे से लटका मिला। मौके पर पहुंची नगर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर थाना क्षेत्र के कठारजंगल (रामगढ़) निवासी 30 वर्षीय राजकुमार चौहान पुत्र मिश्री लाल मंगलवार सुबह नौ बजे कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद परिजन भी पहुंच गए। उन लोगों के आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। परेशान होकर परिवार व गांव के अन्य लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर राज कुमार का शव दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से लटका मिला।
विज्ञापन

इसी बीच सूचना पाकर मौके पर नगर पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है। अभी वजह के बारे में परिवार के लोग कुछ भी नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज कुमार की शादी 13 वर्ष पहले रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी बरगदवा निवासी अनीता चौहान के साथ हुई थी।दो बच्चे सात वर्षीय बेटा वीर व पांच वर्षीय देव है। राजकुमार दो भाई थे। एक भाई महेश चौहान मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। घर पर राजकुमार, उनकी पत्नी व दोनों बच्चे तथा पिता मिश्री लाल व माता सुभावती देवी रहते हैं। बताया जाता है कि मृतक शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed